Saturday, April 25, 2026
30 C
Raipur

Barwani News : बड़वानी रंग पंचमी पर बड़वानी में निकली भव्य केशव फाग यात्रा, ढोल-ताशों और रंग-गुलाल के बीच उमड़ा जनसैलाब

Barwani News : बड़वानी। रंग पंचमी के पावन पर्व पर रविवार को नगर में हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य केशव फाग यात्रा और विशाल गैर निकाली गई। सुबह करीब 10:30 बजे जगत तृप्ति केंद्र, झंडा चौक से यात्रा का शुभारंभ हुआ। ढोल-ताशों की गूंज, रंग-गुलाल और जयघोष के बीच निकली फाग यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और नगरवासी शामिल हुए, जिससे पूरा शहर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।

Barwani News : फाग यात्रा झंडा चौक से प्रारंभ होकर रणजीत चौक, महात्मा गांधी मार्ग, मोटी माता, विजय स्तंभ होते हुए कारंजा चौराहा तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए पानी, शरबत और अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं।
यात्रा में पारंपरिक वाद्ययंत्रों, ढोल-ताशों और धार्मिक नारों के बीच श्रद्धालु झूमते-नाचते आगे बढ़ते रहे। युवाओं और कार्यकर्ताओं ने गैर खेलते हुए पूरे उत्साह के साथ रंग पंचमी का पर्व मनाया। पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और नगर रंगों में सराबोर दिखाई दिया।

आयोजन को सफल बनाने में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता, उपाध्यक्ष नारायण लछेटा और कोषाध्यक्ष संजय चौहान (बंटी) सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। समिति द्वारा पहले ही संसाधन समिति, प्रचार-प्रसार समिति, सुरक्षा समिति और संग्रह समिति का गठन कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।

फाग यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। नगर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक सक्रिय रहे और आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था भी की गई।

 

 

इस दौरान सांसद गजेंद्र सिंह पटेल भी यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ रंगोत्सव की खुशियां साझा कीं। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रंग पंचमी पर निकलने वाली केशव फाग यात्रा नगर की परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Latest YouTube Shorts

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी,  22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी, 22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इस्लामाबाद में ईरान-US टकराव! ईरान का साफ संदेश- अमेरिका से नहीं होगी सीधी बातचीत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  ईरान का उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान...

राशिद इंजीनियर को झटका! कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आतंकी फंडिंग मामले में आरोपी...

C.G News : बस्तर-धमतरी में मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का खुलासा! विदेशी कार्ड से निकली करोड़ों की रकम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों से...

IPL 2026 : आज PBKS vs DC:, पॉइंट्स टेबल टॉपर पंजाब के सामने दिल्ली की चुनौती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : IPL 2026 का 35वां मुकाबला...

IPL 2026 : कोहली-पडीक्कल के तूफान से RCB की गुजरात पर 5 विकेट की जीत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले...

Related Articles

Popular Categories