Burhanpur News : प्लास्टिक बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

0
146
Burhanpur News
Burhanpur News

Burhanpur News: बुरहानपुर : बुरहानपुर के गणपति नाका थाना क्षेत्र में इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे के पास स्थित नगर निगम के वॉटर पंपिंग स्टेशन के समीप रविवार शाम एक प्लास्टिक बारदाना गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और नगर निगम के फायर ब्रिगेड को दी।

Burhanpur News: सूचना मिलते ही नगर निगम के फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि करीब दो घंटे तक 20 से अधिक फायर फाइटर्स ने पानी की बौछार की, लेकिन आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी। इसके बाद क्रेन की मदद से गोदाम के टीन शेड को तोड़ा गया और अंदर तक पानी डाला गया, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

Burhanpur News: आग की लपटें और धुएं को देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंच गए। किसानों का कहना है कि इस आग के कारण उनके खेतों में लगी केले और अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से नुकसानी का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है,वहीं फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में गोदाम मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है,“अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग बहुत तेज हो गई। हमने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आईं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here