Raipur Police Ganja Smuggling : रायपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: हिस्ट्रीशीटर की पत्नी और साथी गिरफ्तार, 6 किलो से अधिक गांजा जप्त

VIKASH KHALKHO

Raipur Police Ganja Smuggling : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर एक महिला और एक युवक को गांजा तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला आरोपी माधुरी जैन उर्फ डॉली, थाना खमतराई के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नी है। उल्लेखनीय है कि आरोपी का पति उदय जैन भी वर्तमान में नारकोटिक्स एक्ट के तहत जेल में निरुद्ध है।

नाकेबंदी कर पीछा करते हुए पकड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरंग की ओर से एक एक्टिवा पर सवार होकर एक महिला और पुरुष गांजा लेकर रायपुर आ रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट (ACCU), एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (A.N.T.F.) और तेलीबांधा पुलिस ने रिंग रोड पर ‘किया कार शोरूम’ के पास नाकेबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने स्कूटी तेज भगाकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा।

3.57 लाख का मशरूका बरामद तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से 6.140 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत करीब 3.07 लाख रुपये है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई एक्टिवा (CG-04-NY-9483) को भी जप्त कर लिया है। कुल जप्त सामान की कीमत 3,57,000 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माधुरी जैन (37 वर्ष) और कृष्ण साहू (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो खमतराई के सन्यासी पारा के निवासी हैं।

नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का ‘End-to-End’ एक्शन रायपुर पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में टीम अब “End-to-End” जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे शहर में किसे बेचा जाना था। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने गांजा तस्करी के 17 प्रकरणों में 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 1.08 करोड़ रुपये से अधिक का मशरूका जप्त किया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *