M.P News : ‘ईरान’ के नाम पर इंस्टाग्राम पर तोप चलाते हुए वीडियो वायरल करने वाले मुख्य आरोपी शादाब कुरैशी समेत चार गिरफ्तार

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक रील में रायसेन किले से तोप चलाते हुए धर्म विरोधी नारे लगाने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया वीडियो से भड़का विवाद

फरियादी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में शादाब कुरैशी और उसके साथियों द्वारा रायसेन किले से तोप चलाते हुए आपत्तिजनक और धर्म विरोधी नारे लगाए गए।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात सामने आई। इसके बाद शहर में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और तनाव की स्थिति बनने की आशंका जताई गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने मुख्य आरोपी शादाब कुरैशी सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है।

Read More  : राष्ट्रपति के अपमान पर भड़के CM मोहन यादव, की ममता बनर्जी के व्यवहार की कड़ी निंदा

रायसेन और भोपाल के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में

  • शादाब कुरैशी पिता शाहीर कुरैशी (कसाई मोहल्ला, रायसेन)

  • युसूफ शेख पिता महफूज शेख (चटाईपुरा, भोपाल)

  • वसीम मोहम्मद पिता इब्राहिम खान (ऐशबाग, भोपाल)

  • पप्पू उर्फ सलमान कुरैशी पिता सलीम कुरैशी (तलैया, भोपाल)

शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और यदि अन्य लोग भी इस घटना में शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *