नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, आज जॉइन करेंगे JDU

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, निशांत कुमार आज दोपहर करीब 1 बजे जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल होंगे। इसके साथ ही उनके राजनीतिक करियर की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्हें जेडीयू की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।

Read More  : M.P Weather : मध्य प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी की आहट, कई जिलों में तापमान 38 डिग्री के करीब

बिहार की सियासत में बढ़ेगी हलचल

निशांत कुमार के राजनीति में आने को बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। अब तक वे सार्वजनिक राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाए रखते थे, लेकिन अब उनके सक्रिय होने से राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच निशांत कुमार का राजनीति में प्रवेश पार्टी के लिए नई रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

नई पीढ़ी की शुरुआत

निशांत कुमार की एंट्री को जेडीयू में नई पीढ़ी के नेतृत्व की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में वे पार्टी संगठन और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।उनके जेडीयू में शामिल होने के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories