T20 World Cup 2026 : क्या वरुण की होगी छुट्टी और कुलदीप करेंगे एंट्री? फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब फाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

इस बड़े मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर हो रही है। सभी की नजर इस बात पर है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ किन खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में मौका देंगे।

वरुण चक्रवर्ती को लेकर सवाल

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने 4 ओवर में 64 रन लुटा दिए, जिसके बाद फैंस ने उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करने की मांग शुरू कर दी है।

हालांकि पूरे टूर्नामेंट में वरुण का प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्होंने अब तक 13 विकेट लेकर टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें बाहर करने का जोखिम शायद ही उठाए।

Read More : M.P News : सिंगरौली में पत्रकार पर गौ-तस्करी का केस, पत्नी ने लगाए साजिश के आरोप

कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका

अगर टीम मैनेजमेंट बदलाव करने का फैसला करता है, तो चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। इसके अलावा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी टीम संयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।

बल्लेबाजी में इन खिलाड़ियों पर भरोसा

बल्लेबाजी क्रम में अभिषेक शर्मा को एक बार फिर ओपनिंग का मौका मिल सकता है। वहीं संजू सैमसन और ईशान किशन की टीम में जगह लगभग तय मानी जा रही है।मिडिल ऑर्डर में कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे टीम की बल्लेबाजी को मजबूती देंगे।

गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। वहीं स्पिन विभाग में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

फाइनल मुकाबले में भारत की नजर एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर होगी, जबकि न्यूजीलैंड भी अपनी मजबूत टीम के साथ ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *