Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Crime News: स्क्रैप व्यापारी से बदमाश ने मांगी रंगदारी, फोन पर...

Indore Crime News: स्क्रैप व्यापारी से बदमाश ने मांगी रंगदारी, फोन पर दी धमकी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के इंदौर में रंगदारी का एक मामला सामने आया है, जहां एक स्क्रैप व्यापारी को बदमाश द्वारा फोन पर धमकी देकर प्रोटेक्शन मनी मांगी गई। आरोपी ने व्यापारी को साफ शब्दों में कहा कि अगर उसे इलाके में व्यापार करना है तो उसे पैसे देने होंगे।

जेल से छूटने के बाद मांगी प्रोटेक्शन मनी

जानकारी के अनुसार पीथमपुर क्षेत्र के बदमाश अप्शान उर्फ लाला ने हाल ही में जेल से रिहा होने के करीब 10 दिन बाद ही इंदौर के एक व्यापारी को फोन कर धमकी दी।

बताया जा रहा है कि बदमाश ने फोन पर व्यापारी से प्रोटेक्शन मनी की मांग करते हुए कहा कि इलाके में व्यापार जारी रखना है तो उसे नियमित पैसे देने होंगे।

Read More : M.P News : इंदौर के अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास! 100% दृष्टिबाधित होकर UPSC में हासिल की 173वीं रैंक

व्यापारी ने पुलिस से लगाई गुहार

इस मामले में स्क्रैप कारोबारी सद्दाम खान ने खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए पुलिस की शरण ली है। उन्होंने इंदौर के कनाडिया थाने में आरोपी बदमाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

व्यापारी का आरोप है कि बदमाश लगातार फोन कर उन्हें धमका रहा है और पैसे देने के लिए दबाव बना रहा है।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के अनुसार आरोपी अप्शान उर्फ लाला के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल से रिहा होने के बाद एक बार फिर उसकी गतिविधियां संदिग्ध बताई जा रही हैं।

पुलिस जांच में जुटी

कनाडिया थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फोन कॉल की जानकारी और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने व्यापारी को भरोसा दिलाया है कि शहर में रंगदारी और गुंडागर्दी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here