MP NEWS : कार में लगी आग, दो लोगों की बाल-बाल बची जान

MP NEWS : छतरपुर : छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना उस समय टल गई जब चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। हादसा चंदला थाने के पास रावपुर रोड पर हुआ। आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन समय रहते कार में सवार दोनों लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

MP NEWS : घटना के अनुसार, बहादुरपुर निवासी लवलेश अग्निहोत्री अपनी क्विड कार (MP16 CB 3096) से चंदला की ओर जा रहे थे। रास्ते में खड़ेहा से रामनरेश पल भी उनके साथ गाड़ी में सवार हो गए। जब उनकी कार रावपुर रोड पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने कार में आग लगने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही चालक लवलेश और साथी रामनरेश कार से बाहर कूदे और अपनी जान बचाई।

MP NEWS : कार में सवार दोनों लोग मोबाइल व अन्य सामान अंदर ही छोड़कर निकल गए। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती, तब तक कार पूरी तरह जलकर भंगार हो चुकी थी। दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन कार को बचाया नहीं जा सका।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories