Siltera Police Action : होली पर विवाद के बाद युवक पर जानलेवा हमला; पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

VIKASH KHALKHO

Siltera Police Action : धरसीवां (06 मार्च 2026): ग्राम सांकरा में होली के दौरान नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते जानलेवा हमले का रूप ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर सिलतरा चौकी प्रभारी राजेंद्र कंवर की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपियों ने प्रार्थी के भाई और उन पर चाकू से हमला किया था, जिसमें पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में गठित टीम ने संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपी लोकेश्वर धृतलहरे, कोमल बंजारे, हिम्मत मनहर और हरीश डहरिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त 2 चाकू और 1 मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

आरोपियों का निकाला जुलूस पुलिस ने अपराधियों का मनोबल तोड़ने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था का संदेश देने के उद्देश्य से आरोपियों का ग्राम सांकरा में जुलूस निकाला। चौकी प्रभारी राजेंद्र कंवर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक अपराधी सुधर नहीं जाते या अपराध से तौबा नहीं करते, पुलिस इसी तरह सख्त रवैया अपनाती रहेगी।

क्या था पूरा मामला? बजरंग चौक पर होली खेलने के दौरान नाचने की बात पर हुई धक्का-मुक्की ने विवाद का रूप ले लिया। शाम को जब प्रार्थी ने हस्तक्षेप किया, तो आरोपियों ने पहले से ही तैयारी के साथ आए हिम्मत मनहर और लोकेश्वर ने चाकू निकालकर पीड़ित के सीने पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *