Saturday, June 13, 2026
40.9 C
Raipur

Sukma District Administration : सुकमा में प्रशासन का ‘जमीनी’ अवतार: कलेक्टर-एसपी बाइक से पहुंचे दुर्गम गांव, ग्रामीणों के बीच लगाई चौपाल

Sukma District Administration : सुकमा (06 मार्च 2026): सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के अंतिम छोर पर बसे करीगुण्डम और निमलगुड़ा गांवों में आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला। नदी-नालों और घने जंगलों के बीच रास्ता तय करते हुए कलेक्टर अमित कुमार और एसपी किरण चव्हाण बाइक पर सवार होकर सीधे ग्रामीणों के घरों तक पहुंचे। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर और डीएफओ अक्षय भोंसले भी मौजूद थे।

विकास की चौपाल और त्वरित निर्णय अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर न केवल सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की, बल्कि मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण भी किया। युवाओं को रोजगार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, कलेक्टर ने शिक्षादूत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, फड़ मुंशी और सेल्समैन जैसे पदों पर स्थानीय शिक्षित युवाओं को नियुक्त करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं, आर्थिक सशक्तिकरण के लिए इमली की खरीदी स्व-सहायता समूहों के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया।

बुनियादी सुविधाओं पर फोकस कलेक्टर ने निमलगुड़ा में तालाब गहरीकरण, भूमि समतलीकरण, सड़क और देवगुड़ी निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य, राशन वितरण, आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड जैसी बुनियादी सुविधाओं के बारे में विस्तार से संवाद किया। पेयजल और बिजली की समस्याओं पर उन्होंने संबंधित विभागों को तुरंत सुधार कार्य करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

प्रशासनिक संवेदनशीलता का बढ़ा विश्वास सुकमा प्रशासन की इस पहल ने ग्रामीण और जनजातीय समुदायों के मन में शासन के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। पहली बार अपने गांव में जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे। इस दौरे से यह संदेश गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प ‘अंतिम छोर तक विकास’ केवल कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर भी पूरी निष्ठा के साथ लागू हो रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Latest YouTube Shorts

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories