Gharghoda Drug Menace : नशे की गिरफ्त में पूरा इलाका; गांजा, ड्रग्स और प्रतिबंधित कफ सिरप का अवैध कारोबार चरम पर

VIKASH KHALKHO

Gharghoda Drug Menace : घरघोड़ा (06 मार्च 2026): रायगढ़ जिले का घरघोड़ा क्षेत्र इस समय नशे के अवैध कारोबारियों का सुरक्षित ठिकाना बन गया है। स्थिति यह है कि क्षेत्र में गांजा, कोरेक्स, फैंसीडिल, नाइट्रोसन और क्रिस्टल मेथ जैसे खतरनाक पदार्थ किसी किराने की वस्तु की तरह उपलब्ध हैं। सूत्रों के अनुसार, उड़ीसा सीमा से सड़क मार्ग के जरिए गांजे की बड़ी खेप लगातार घरघोड़ा के झरियापाली, सुमडा, कुदारी और चारभाटा जैसे इलाकों में पहुंचाई जा रही है।

20-30 रुपये में बिक रहा ‘जहर’ नशे की सुलभता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 20 से 30 रुपये की पुड़िया में गांजा और कुछ गोलियां आसानी से मिल जाती हैं। दिहाड़ी मजदूरों से लेकर युवा पीढ़ी तक, हर कोई इनकी चपेट में है। कोरेक्स, आरसी और फैंसीडिल जैसी खांसी की दवाएं, जो प्रतिबंधित हैं, नशे के रूप में धड़ल्ले से इस्तेमाल की जा रही हैं। इसके अलावा, अब ढाबों के जरिए महंगी ड्रग्स की सप्लाई भी शुरू हो गई है, जिसकी भनक पुलिस विभाग को है।

पुलिस का दावा- कार्रवाई जारी पूरे मामले को लेकर विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि वे इस पूरे नेटवर्क पर ‘पैनी नजर’ रखे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस तस्करों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछा रही है और जल्द ही किसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा सकता है। हालांकि, स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर पुलिस वाकई गंभीर है, तो उसे छोटे सप्लायरों के बजाय उस ‘सफेदपोश’ सरगना तक पहुंचना होगा जो पर्दे के पीछे से घरघोड़ा की युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *