Raipur News: रायपुर में 14 लाख से अधिक का गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Sanjay Sahu

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 28.621 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 14.41 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई कबीर नगर थाना क्षेत्र में की गई।

Raipur News: पुलिस को सूचना मिली थी कि सीतानगर गोगांव रोड स्थित अविनाश आशियाना के पीछे भाठा के पास एक युवक बैग में गांजा लेकर बिक्री की फिराक में है। सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और कबीर नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

Raipur News: संदेही युवक को पकड़कर उसके ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने 28.621 किलो गांजा और एक मोबाइल फोन जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश अग्रहरी, निवासी रायबरेली बताया।

Raipur News: आरोपी के खिलाफ कबीर नगर थाना में अपराध क्रमांक 60/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(सी) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था।

Raipur News: पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 16 मामलों में 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में 185 किलो से अधिक गांजा, 2.05 लाख रुपये नकद, दो चारपहिया वाहन और नौ मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *