Friday, April 24, 2026
41.1 C
Raipur

Railway News : रेलवे स्टेशन पर सख्ती बढ़ी, अब ब्रीथ एनालाइज़र से होगी यात्रियों की जांच

Railway News : बिलासपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में शराब के नशे में हंगामा करने वाले यात्रियों पर अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को ब्रीथ एनालाइज़र मशीन उपलब्ध कराई गई है, जिसका नियमित उपयोग होली के बाद शुरू किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे मौके पर ही शराब सेवन की पुष्टि की जा सकेगी और कार्रवाई अधिक प्रभावी होगी।

Railway News : अब तक जीआरपी के पास शराब की जांच के लिए आधुनिक उपकरण नहीं था। किसी यात्री पर संदेह होने पर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजना पड़ता था। इस प्रक्रिया में समय अधिक लगता था और कई बार रिपोर्ट में स्पष्ट पुष्टि नहीं हो पाती थी। इससे न केवल जांच प्रभावित होती थी, बल्कि यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता था।

Railway News : नई मशीन की मदद से संदिग्ध यात्री की सांस की जांच कुछ ही सेकंड में की जा सकेगी। यह तुरंत बता देगी कि व्यक्ति ने शराब का सेवन किया है या नहीं और उसकी मात्रा कितनी है। इससे जीआरपी को मौके पर निर्णय लेने में आसानी होगी। अधिकारियों के अनुसार होली जैसे त्योहारों पर ट्रेनों और स्टेशनों में शराब पीकर यात्रा करने और उपद्रव की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जबकि सामान्य दिनों में भी ऐसी शिकायतें मिलती रहती हैं।

Railway News : जीआरपी ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि निर्दोष यात्रियों को परेशानी न हो।

Railway News : गौरतलब है कि ब्रीथ एनालाइज़र मशीन व्यक्ति की सांस में मौजूद अल्कोहल की मात्रा मापती है और आमतौर पर ड्रिंक-एंड-ड्राइव जांच में उपयोग की जाती है। जीआरपी मुख्यालय रायपुर से फिलहाल एक मशीन बिलासपुर भेजी गई है। बिलासपुर जोनल मुख्यालय होने और यहां सभी दिशाओं से ट्रेनों के आने के कारण यात्रियों की भीड़ अधिक रहती है, इसलिए इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। आने वाले समय में और मशीनें उपलब्ध कराए जाने की संभावना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Latest YouTube Shorts

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी,  22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी, 22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : रीवा में PM आवास योजना में बड़ा घोटाला! गरीब का ‘घर’ फाइलों से गायब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के रीवा जिले के...

इंदौर में 15 लाख की फिरौती के लिए बच्चों का अपहरण, पुलिस ने किया रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र...

इंदौर में बेखौफ अपराधी! इंजीनियर पर हमला, CCTV में कैद वारदात

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर में अपराधियों के हौसले...

Related Articles

Popular Categories