होली पर दो दर्दनाक घटनाएं: भोपाल में युवक की हत्या, दतिया में नहर में बहा युवक

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में होली के दिन दो अलग-अलग घटनाओं ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। राजधानी भोपाल में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दतिया में नहर में नहाने के दौरान एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। दोनों मामलों में पुलिस जांच और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या

राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में होली के दिन एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार बेस्ट प्राइस चौराहे के पास अरविंद उर्फ छोटू मीणा नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक के पेट में चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More : MP के 1 लाख कर्मचारियों पर वेतन कटौती का साया! 400 करोड़ एरियर केस में सुप्रीम कोर्ट जाएगी ‘मोहन’ सरकार?

दतिया में नहर में बहा युवक

वहीं दतिया जिले में होली के दिन एक हादसा हो गया। राजघाट नहर में नहाने के दौरान एक युवक तेज बहाव में बह गया।बताया जा रहा है कि झांसी निवासी राहुल यादव अपने दोस्तों के साथ रतनगढ़ माता के दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरान वह राजघाट नहर में नहाने के लिए उतरा, लेकिन अचानक तेज बहाव में बह गया।

पुलिस और SDRF की टीम कर रही तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल नहर में युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि युवक को जल्द खोजा जा सके।होली के दिन हुई इन घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है और प्रशासन ने लोगों से त्योहार के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *