Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Sukma IED Blast : बेटी के जन्मदिन पर घर आने वाले थे...

Sukma IED Blast : बेटी के जन्मदिन पर घर आने वाले थे ASP आकाश, नक्सली हमले में हो गए शहीद…

सुकमा | Sukma IED Blast : छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरीपुंजे वीरगति को प्राप्त हो गए। मात्र दो दिन बाद वे रायपुर में अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने घर आने वाले थे। बेटी से उन्होंने वादा किया था कि इस बार जन्मदिन साथ मनाएंगे, लेकिन अब घर लौटेंगे तो तिरंगे में लिपटे हुए।

Sukma IED Blast : ASP आकाश राव कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर रायपुर आए थे और उस दौरान उन्होंने अपने बेटे का जन्मदिन पूरे परिवार के साथ मनाया था। किसी को क्या पता था कि यह मुलाकात उनकी अंतिम मुलाकात होगी। अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इस दर्दनाक घटना के बाद SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने शहीद अफसर के परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा, “जब आकाश का सिलेक्शन हुआ था, तब मैं रायपुर में ASP था। तब से मैं उसे जानता हूं। बहुत मेहनती और कर्मठ अफसर था। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।”

शहीद ASP आकाश राव का अंतिम संस्कार मंगलवार को रायपुर के महादेवघाट में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वहीं, आईईडी धमाके में घायल अन्य जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर लाया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here