Mohan Yadav Employee Bonus : मध्य प्रदेश: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा; अब 58% मिलेगा DA, होली पर मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात

VIKASH KHALKHO

Mohan Yadav Employee Bonus : भोपाल (03 मार्च 2026): मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होली से ठीक पहले बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से घोषणा की कि राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 3 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ोतरी के साथ ही अब प्रदेश के कर्मचारियों को कुल 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

मई में आएगी बढ़ी हुई सैलरी सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ अप्रैल माह के वेतन से मिलना शुरू होगा, जिसका भुगतान मई 2026 में किया जाएगा। यह फैसला न केवल वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों के लिए है, बल्कि राज्य के पेंशनभोगियों को भी इसी दर (58%) से महंगाई राहत (DR) का लाभ मिलेगा।

एरियर का भी हुआ ऐलान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के बकाया (एरियर) का भुगतान कर्मचारियों को 6 समान किस्तों में किया जाएगा। एरियर की पहली किस्त भी मई 2026 के वेतन के साथ ही खाते में जमा होगी। इससे प्रदेश के लगभग 7 लाख से अधिक कर्मचारियों और साढ़े 4 लाख पेंशनभोगियों को सीधा आर्थिक लाभ पहुँचेगा।

होली की दी बधाई मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि बड़वानी में आयोजित कैबिनेट बैठक में ‘किसान कल्याण वर्ष’ के तहत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, और शाम को कर्मचारी भाइयों एवं पेंशनर्स के कल्याण के लिए यह फैसला लिया गया। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए इसे कर्मचारी हितैषी कदम बताया। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते महाराष्ट्र सरकार ने भी इसी तरह डीए बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने का निर्णय लिया था।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *