M.P News : मध्य प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों को ‘मोहन सरकार’ ने दिया होली का तोहफा! 3% बढ़ा महंगाई भत्ता

Rahul Goshwami

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने होली से पहले राज्य के सात लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसके बाद प्रदेश में महंगाई भत्ता बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।

मई के वेतन में मिलेगा बढ़ा हुआ DA

सरकारी निर्णय के अनुसार बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मई के वेतन में 58 प्रतिशत की दर से दिया जाएगा। इसके साथ ही बकाया एरियर का भी भुगतान किया जाएगा।इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स दोनों को सीधा लाभ मिलेगा।

वेतन में 500 से 4000 रुपये तक बढ़ोतरी

महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि से कर्मचारियों के वेतन में करीब 500 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वेतनमान के अनुसार यह राशि अलग-अलग होगी।

पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

सरकार के इस फैसले से पेंशनर्स को भी राहत मिलेगी। बढ़े हुए डीए का लाभ उन्हें भी मिलेगा, जिससे उनकी मासिक पेंशन में वृद्धि होगी।सरकार के इस निर्णय को कर्मचारियों के लिए होली का विशेष उपहार माना जा रहा है। लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी, जिस पर अब मुहर लग गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *