बुरहानपुर: भोंगर्या मेले में किराया बढ़ोतरी पर दुकानदारों का विरोध, नगरपालिका पर मनमानी के आरोप

Rahul Goshwami

बुरहानपुर: आदिवासी संस्कृति और परंपरा से जुड़े भोंगर्या मेले में इस बार दुकानदारों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। मामला नेपानगर का है, जहां नगर पालिका पर मनमाने तरीके से किराया वसूलने के आरोप लगे हैं।

200 से बढ़कर 2000 रुपए तक किराया

दुकानदारों का आरोप है कि विगत कई वर्षों से जहां अधिकतम 100–200 रुपए तक किराया लिया जाता था, वहीं इस वर्ष अचानक 1000 से 2000 रुपए तक वसूली की जा रही है।

भोंगर्या मेला आदिवासी अंचल में परंपरागत रूप से आयोजित होता है, जहां हर साल सैकड़ों छोटे व्यापारी अपनी रोज़ी-रोटी के लिए दुकानें लगाते हैं।

सीएमओ बंगले के बाहर प्रदर्शन

मनमानी वसूली के विरोध में नाराज़ दुकानदार नगरपालिका सीएमओ के बंगले के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाज़ी की।दुकानदारों ने कहा:“साहब, हम छोटे लोग हैं… हर साल 100–200 रुपए देकर दुकान लगाते थे।इस बार सीधे 1500–2000 रुपए मांग रहे हैं।इतना किराया हम कैसे भरें, हमारा तो खर्चा भी नहीं निकलेगा।”

अब देखना होगा कि प्रशासन इस विरोध के बाद दुकानदारों को राहत देता है या नहीं। फिलहाल मेले से पहले ही किराया बढ़ोतरी का मुद्दा तूल पकड़ चुका है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *