Saturday, September 5, 2026
Home Tech Bhopal Police Commissioner Meeting : होली के जुलूस पर पुलिस का कड़ा...

Bhopal Police Commissioner Meeting : होली के जुलूस पर पुलिस का कड़ा पहरा; संवेदनशील स्थलों को पानी से बचाने के निर्देश, कमिश्नर ने ली हिंदू उत्सव समिति की बैठक

Bhopal Police Commissioner Meeting : भोपाल (01 मार्च 2026): राजधानी भोपाल में होली और रंगपंचमी के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नर कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाना सुनिश्चित करना था।

आपत्ति के बाद हरकत में आया प्रशासन बैठक के दौरान हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने तीखे तेवर दिखाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रशासन ने शांति समिति की बैठक की थी, लेकिन उसमें हिंदू उत्सव समिति के सदस्यों को आमंत्रित नहीं किया गया था। इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुओं के पर्व पर मुख्य आयोजन समिति को ही दरकिनार करना समझ से परे है। कमिश्नर ने इस आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आज की बैठक बुलाई।

विवाद टालने के लिए नई रणनीति जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति या धार्मिक विवाद को टालने के लिए समिति ने एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया। समिति की ओर से कहा गया कि जुलूस के मार्ग में पड़ने वाले अन्य धर्मों के प्रार्थना स्थलों को पानी और रंग से बचाने के लिए तिरपाल या प्लास्टिक से ढक दिया जाए। पुलिस कमिश्नर ने इस पर सहमति जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा और व्यवस्था में कोई चूक न हो।

पुलिस कमिश्नर की अपील: सौहार्द से मनाएं पर्व पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि होली का पर्व खुशी और उल्लास का है, इसमें किसी भी तरह का वाद-विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस उपद्रवियों और लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। वहीं समिति के अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि साल भर पानी बचाएं लेकिन होली पर जी भरकर रंग खेलें, बस मर्यादा का ध्यान रखें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here