इजरायल-ईरान तनाव के बीच खाड़ी में MP के 100 से ज्यादा लोग फंसे, जीतू पटवारी ने PM मोदी से की हस्तक्षेप की मांग

Rahul Goshwami

भोपाल: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दावा किया है कि दुबई और शारजाह एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के 100 से अधिक नागरिक फंसे हुए हैं।

फ्लाइट कैंसिल, बढ़ी यात्रियों की परेशानी

पटवारी ने अपने पोस्ट में लिखा कि युद्ध जैसी स्थिति के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निरस्त कर दी गई हैं। इससे महिलाएं, बच्चे और अन्य यात्री घंटों से एयरपोर्ट पर असुविधा का सामना कर रहे हैं।फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

Read More : महाराष्ट्र के नागपुर के काटोल के विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 की मौत

PM और विदेश मंत्री से हस्तक्षेप की अपील

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया कि मध्य प्रदेश के नागरिकों सहित सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनकी जल्द से जल्द स्वदेश वापसी की व्यवस्था की जाए।

सरकार से त्वरित कदम उठाने की मांग

पटवारी ने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार विदेशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए जरूरी राजनयिक और प्रशासनिक प्रयास करेगी।

अभी तक नहीं आया आधिकारिक बयान

इस पूरे मामले में अब तक केंद्र सरकार या विदेश मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। खाड़ी क्षेत्र में बढ़े सुरक्षा अलर्ट और उड़ानों पर पड़े असर के बीच परिजनों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *