M.P News : होली से पहले महंगाई का झटका, MP में गैस सिलेंडर 49 रुपए महंगा

Rahul Goshwami

भोपाल।: होली से ठीक पहले मध्य प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर 49 रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

सरकारी तेल विपणन कंपनियां—IOC, HPCL और BPCL—ने यह संशोधित दरें जारी की हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लगातार तीसरी बार बढ़े दाम

  • जनवरी: 111 रुपए बढ़ोतरी

  • फरवरी: 49 रुपए बढ़ोतरी

  • मार्च: 49 रुपए बढ़ोतरी

तीन महीनों में कुल 188 रुपए का इजाफा हो चुका है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक तनाव इसका मुख्य कारण हो सकते हैं।

Read More : कौन हैं मोजतबा, जो खामेनेई की मौत के बाद बने ईरान के आका, बनाए गए नए सुप्रीम लीडर

होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय पर असर

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग व्यवसाय पर सीधा असर पड़ेगा। होली जैसे बड़े त्योहार के समय यह बढ़ोतरी व्यापारिक गतिविधियों और उपभोक्ताओं दोनों की जेब पर असर डाल सकती है।

मध्य प्रदेश में नए रेट (19 किलो कमर्शियल LPG)

शहर घरेलू गैस सिलेंडर (₹) कमर्शियल गैस सिलेंडर (₹)
भोपाल 858.50 1745 (+49)
छिंदवाड़ा 877 1790 (+49)
दमोह 875 1784.50 (+49)
इंदौर 881 1962 (+49)
देवास 884.50 1850.50 (+49)

आगे क्या बढ़ सकते हैं दाम?

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वैश्विक स्तर पर तेल बाजार में अस्थिरता बनी रहती है, तो पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी संभव है।फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत सिर्फ इस बात की है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *