Monday, June 8, 2026
41.1 C
Raipur

इजराइल-ईरान जंग के चलते मध्य-पूर्व एयरस्पेस बंद, भारत में 1 दिन में की 500 फ्लाइट कैंसिल, अलर्ट मोड में DGCA

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  ईरान और इजराइल के बीच जारी सैन्य टकराव का असर अब वैश्विक विमानन सेवाओं पर साफ दिखाई दे रहा है। शनिवार को हुए हमलों के बाद मध्य-पूर्व के कई हिस्सों में एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके चलते दुनियाभर की हजारों उड़ानें रद्द या डायवर्ट की गई हैं।

भारत भी इस संकट से अछूता नहीं है। कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को रद्द करना पड़ा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

DGCA की निगरानी, मंत्रालय ने जारी की सलाह

नागरिक विमानन मंत्रालय और महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (DGCA) स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। DGCA के अनुसार, 28 फरवरी को 410 उड़ानें रद्द की गईं, जबकि 1 मार्च को 444 उड़ानों के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।यात्रियों को एयरपोर्ट रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट या हेल्पलाइन से जांचने की सलाह दी गई है।

Read More : Ali Khamenei Death: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि, अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर

एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर, वैकल्पिक व्यवस्था तैयार

देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वैकल्पिक लैंडिंग, भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी एयरलाइनों के साथ समन्वय बनाकर संचालन को सुचारु रखने की कोशिश कर रहे हैं।मंत्रालय का यात्री सहायता कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय है और शिकायतों के त्वरित समाधान पर काम कर रहा है।

एयरसेवा पर बढ़ीं शिकायतें

28 फरवरी को एयरसेवा पोर्टल पर 216 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 105 से अधिक शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि सभी विभाग मिलकर प्रभावित यात्रियों को समय पर सहायता प्रदान करेंगे।

वैश्विक विमानन क्षेत्र पर बढ़ता दबाव

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि संघर्ष लंबा खिंचता है, तो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की लागत और यात्रा समय दोनों में बढ़ोतरी हो सकती है। एयरस्पेस बंद होने से कई रूट बदलने पड़ रहे हैं, जिससे ईंधन खर्च और परिचालन लागत पर असर पड़ रहा है।

ईरान-इजराइल युद्ध का असर सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका प्रभाव अब वैश्विक विमानन व्यवस्था और आम यात्रियों की दिनचर्या पर भी पड़ने लगा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories