इंदौर। शहर में आबकारी विभाग के वेयरहाउस से अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ही परमिट पर बड़ी मात्रा में शराब परिवहन करने की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए 2800 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।
मैक्सी से धार ले जाने की तैयारी
जानकारी के मुताबिक तस्कर शराब को मैक्सी वाहन के जरिए धार ले जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया गया।
M.P News : इंदौर : खालसा कॉलेज की 111 सील दुकानें खुलीं, महापौर बोले- ट्रस्ट पर बकाया तो दुकानदार क्यों भुगतें?
दो आरोपी गिरफ्तार
लसुड़िया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शेख अज़हर और काशीराम डाबर को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
आबकारी अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले में कुछ आबकारी अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि वेयरहाउस से इतनी बड़ी मात्रा में शराब कैसे निकाली गई।
जांच जारी
फिलहाल लसुड़िया थाना पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। जब्त की गई शराब की कीमत और परमिट से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।











