M.P News – इंदौर: रंग पंचमी गैर से पहले प्रशासन सतर्क, इंदौर में मार्ग का संयुक्त निरीक्षण

Rahul Goshwami

इंदौर: रंग पंचमी पर निकलने वाली पारंपरिक और रंगारंग गैर को लेकर इंदौर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। लाखों लोगों की मौजूदगी को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित जनप्रतिनिधियों ने गैर मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया।

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा पर विशेष जोर

रंग पंचमी की गैर इंदौर की पहचान मानी जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और आपात व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

बिजली लाइनों और सड़क कार्य पर फोकस

निरीक्षण के दौरान गैर मार्ग में बाधा बन रही इलेक्ट्रिकल वायर्स को हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क के पेजवर्क और मरम्मत कार्य शुरू कर दिए गए हैं, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में समीक्षा

निरीक्षण के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम वर्मा, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रंग पंचमी का आयोजन सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से कराया जाएगा।

इंदौर की ऐतिहासिक गैर को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के लिए सतत निगरानी बनाए हुए है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *