Tuesday, September 1, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P News : AIIMS भोपाल के गेट पर महिला ने दिया बच्चे...

M.P News : AIIMS भोपाल के गेट पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, ऑटो चालक छोड़कर भागा

भोपाल: राजधानी भोपाल स्थित एम्स अस्पताल के गेट नंबर-2 के सामने एक महिला की डिलीवरी होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला अस्पताल पहुंच ही रही थी कि रास्ते में ऑटो चालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर चालक महिला को अस्पताल गेट के पास ही छोड़कर चला गया।

प्रसव पीड़ा के बीच सड़क पर हालात बिगड़े

जानकारी के अनुसार महिला तेज दर्द से कराह रही थी। आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत मदद के लिए कदम बढ़ाए। अस्पताल परिसर के बाहर ही कुछ समय बाद महिला ने शिशु को जन्म दे दिया।

राहगीरों और स्टाफ की तत्परता

घटना की सूचना मिलते ही एम्स का मेडिकल स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा। मां और नवजात को तुरंत अस्पताल के अंदर ले जाकर भर्ती किया गया। डॉक्टरों की टीम ने दोनों की स्वास्थ्य जांच की और फिलहाल मां व बच्चा सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Read More : M.P News : ग्वालियर नगर निगम का 23.66 अरब का बजट पेश, कोई नया टैक्स नहीं

कुछ देर के लिए मचा अफरा-तफरी

घटना के बाद अस्पताल के बाहर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना पर चिंता जताई और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर दिया।

यह घटना एक ओर जहां आपात स्थिति में मानवता और तत्परता की मिसाल पेश करती है, वहीं दूसरी ओर प्रसव जैसी गंभीर स्थिति में सुरक्षित परिवहन और त्वरित चिकित्सा पहुंच की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here