Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Gwalior News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्पा सेंटर की आड़ में...

Gwalior News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त

0
212
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरी रोड पर रेड माउंटेन नामक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाए जाने का खुलासा ग्वालियर पुलिस ने किया है। स्पा सेंटर पर छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में शक्ति वर्धक गोलियां, कंडोम और कई तरह के इंजेक्शन बरामद हुए हैं।

Gwalior News : सूत्रों के अनुसार, यह स्पा सेंटर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त था, जिसकी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने सेंटर को सील कर दिया है और संचालकों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जाएगा और इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: MP CRIME : कोई ताला खोलने में माहिर तो कोई रैकी में उस्ताद, घर के भेदी की वजह से दिया डकैती को अंजाम, नागपुर का शाहरुख समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here