Thursday, September 10, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur Bilaspur Excise Act Action : रतनपुर पुलिस ने आदतन शराब कोचिए को...

Bilaspur Excise Act Action : रतनपुर पुलिस ने आदतन शराब कोचिए को दबोचा; 110 पाव देशी शराब और बाइक जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Bilaspur Excise Act Action : रतनपुर/बिलासपुर (27 फरवरी 2026): बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान में रतनपुर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम जाली के पास घेराबंदी कर एक कोचिए को भारी मात्रा में अवैध देशी शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध नशे पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारियों को सतर्क किया गया था। इसी क्रम में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम 15 फरवरी को गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जाली की ओर एक व्यक्ति बाइक पर भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम जाली मेनरोड पर रेड कार्यवाही करते हुए संदेही को रोका।

हजारों की शराब और वाहन जब्त तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 110 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 19.800 लीटर) बरामद हुई, जिसकी बाजार मूल्य लगभग 8,800 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कश्यप (34 वर्ष), निवासी हरनमुड़ी, जिला कोरबा के रूप में हुई है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय सहित प्रउपुअ आकाश चौधरी और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। रतनपुर पुलिस ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के किसी भी कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here