Thursday, April 16, 2026
38.1 C
Raipur

Manish Deshmukh Hotel Demolished : ‘बाबा की बारात’ में की थी हत्या, अब प्रशासन ने तोड़ा अवैध होटल: दुर्ग के शक्ति नगर चौक से हटा अतिक्रमण

Manish Deshmukh Hotel Demolished : दुर्ग (27 फरवरी 2026): दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को हुई ‘नानू’ हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनीष देशमुख पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या के आरोप में जेल में बंद मनीष के अवैध रूप से निर्मित होटल को नगर निगम और दुर्ग पुलिस की संयुक्त टीम ने आज बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

क्या था मामला? बीती 16 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे मोहन नगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ‘भोले बाबा की बारात’ निकाली जा रही थी। इस दौरान पुराने विवाद के चलते मुख्य आरोपी मनीष देशमुख और उसके साथियों ने क्षय कुमार गोड उर्फ नानू पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। लहूलुहान नानू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।

अवैध कब्जे पर चला निगम का पंजा जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी मनीष देशमुख ने शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर एक होटल बना रखा था। एसएसपी और प्रशासन के निर्देश पर आज नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई शुरू की। देखते ही देखते आरोपी का पूरा होटल मलबे में तब्दील कर दिया गया।

अपराधियों को सख्त संदेश दुर्ग पुलिस की इस ‘क्राइम कंट्रोल’ रणनीति की शहर में काफी चर्चा है। पुलिस का मानना है कि हत्या जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त अपराधियों के अवैध आर्थिक स्रोतों को नष्ट करना जरूरी है। नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

घटनाक्रम एक नजर में:

  • 16 फरवरी: बारात के दौरान नानू की चाकू मारकर हत्या।

  • कार्रवाई: मनीष देशमुख सहित 7 आरोपी गिरफ्तार।

  • 27 फरवरी: मुख्य आरोपी मनीष के अवैध होटल पर चला बुलडोजर।

Share The News

Latest YouTube Videos

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Vedanta Power Plan में बॉयलर ब्लास्ट, 30-40 मजदूर झुलसे, अब तक 10 की मौत, मची अफरा-तफरी...#cg

Vedanta Power Plan में बॉयलर ब्लास्ट, 30-40 मजदूर झुलसे, अब तक 10 की मौत, मची अफरा-तफरी...#cg

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

Latest YouTube Shorts

डार्क वेब से डेटा लेकर विदेशियों से ठगी, अंतरराज्यीय मास्टरमाइंड शोलापुर से गिरफ्तार...#cg #crime

डार्क वेब से डेटा लेकर विदेशियों से ठगी, अंतरराज्यीय मास्टरमाइंड शोलापुर से गिरफ्तार...#cg #crime

मुंबई ओडिशा में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर रेड, 20 गिरफ्तार, 60 लाख का सामान जब्त...#crime #shorts #cg

मुंबई ओडिशा में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर रेड, 20 गिरफ्तार, 60 लाख का सामान जब्त...#crime #shorts #cg

रातों रात अमीर बनने का प्लान फेल, ATM मशीन तोड़ने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार...#shorts #crime #cg

रातों रात अमीर बनने का प्लान फेल, ATM मशीन तोड़ने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार...#shorts #crime #cg

धान खरीदी में 2.54 करोड़ का घोटाला: केंद्र प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज...#cg #cgnews #crime

धान खरीदी में 2.54 करोड़ का घोटाला: केंद्र प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज...#cg #cgnews #crime

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट का वीडियो वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार...#shorts #viralvideo

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट का वीडियो वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार...#shorts #viralvideo

VIP ROAD  होटल में IPL पर सट्टा, RCB MUMBAI मैच पर दांव लगाते...#cg #cgnews #raipur

VIP ROAD होटल में IPL पर सट्टा, RCB MUMBAI मैच पर दांव लगाते...#cg #cgnews #raipur

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P में जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू! CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में जनगणना 2027...

Related Articles

Popular Categories