Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh PM Shri Schools Makdi : कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालयों और बालक आश्रम...

PM Shri Schools Makdi : कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालयों और बालक आश्रम का किया औचक निरीक्षण; छात्राओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण और लैब की सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

PM Shri Schools Makdi : रोशन सेन-माकड़ी/कोंडागांव (26 फरवरी 2026): कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को पीएमश्री सेजेस (SEGES) विद्यालय माकड़ी और पीएमश्री बालक आश्रम क्षमतापुर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल स्कूल की आधारभूत संरचना को देखा, बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा की।

पीएमश्री योजना: फंड का हो समुचित उपयोग निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पीएमश्री योजना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने प्राचार्य और शिक्षकों को निर्देशित किया कि योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग इस तरह किया जाए कि विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण मिले। कलेक्टर ने विशेष रूप से कंप्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी, और विज्ञान प्रयोगशालाओं (बायोलॉजी एवं फिजिक्स लैब) का अवलोकन किया।

सीखने का आनंद और सुरक्षा कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही ‘बाला’ (Building as Learning Aid – BALA) अवधारणा के तहत दीवारों पर ज्ञानवर्धक पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए उन्होंने आत्मरक्षा (Self-Defense) प्रशिक्षण और बच्चों के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने की बात कही। इसके साथ ही प्री-मेट्रिक बालक छात्रावास में शेड निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

क्षमतापुर में सुविधाओं की समीक्षा क्षमतापुर स्थित पीएमश्री बालक आश्रम के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास के शयन कक्षों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के लिए तत्काल नई बेडशीट उपलब्ध कराने और निर्माणाधीन छात्रावास भवन के कार्य को युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि विद्यार्थियों को आवास की समस्या न हो।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, और डीएमसी ईमल बघेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here