M.P News : इंदौर जिला जेल से वायरल वीडियो पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

Rahul Goshwami

इंदौर : इंदौर के संयोगितागंज क्षेत्र स्थित जिला जेल की खुली जेल से दो बदमाशों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। आरोपियों ने जेल परिसर के अंदर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।

शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन

मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। जांच के दौरान संयोगितागंज पुलिस ने आरोपी गर्वित उर्फ काका को गिरफ्तार कर लिया।

थाने के सामने मंगवाई माफी

कार्रवाई के दौरान आरोपी से थाने के सामने उठक-बैठक लगवाकर सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई। पुलिस ने उसे कड़ी चेतावनी भी दी।

साथी ने बनाया था वीडियो

पूछताछ में सामने आया कि वायरल वीडियो उसके साथी आदित्य उर्फ बिल्लू ने बनाया था। दोनों ने करीब 15 दिन पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *