Indian Railways: होली पर जल्द पहुंचेंगे अपने घर! यात्रियों को बड़ी राहत… भोपाल मंडल से 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Rahul Goshwami

भोपाल: होली के त्योहार को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा को सुगम बनाने के लिए 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है।

इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे प्रशासन के अनुसार ये विशेष ट्रेनें रीवा, रानी कमलापति, भोपाल और दानापुर के बीच अलग-अलग तारीखों में संचालित की जाएंगी। इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सीट उपलब्ध कराना और भीड़ के दबाव को कम करना है।

होली के मद्देनजर पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। गाड़ी संख्या 02192/02191 एक-एक ट्रिप के रूप में 28 फरवरी 2026 को चलाई जाएगी। वहीं 02186/02185 नंबर की ट्रेन 2 और 3 मार्च 2026 को दो-दो ट्रिप संचालित होगी। भोपाल-रीवा स्पेशल (01704/01703) 5 मार्च 2026 को एक ट्रिप करेगी। इसके अलावा रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (01667/01668) 27 फरवरी और 2 मार्च को चलेगी, जबकि वापसी दिशा में यही ट्रेन 28 फरवरी और 3 मार्च 2026 को संचालित की जाएगी।

Read More : M.P Weather : मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि

आसान होगी टिकट बुकिंग

इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रा के लिए आरक्षण किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कराया जा सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी सीट बुक कर लें।

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित यात्रा पर जोर

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होली के समय बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर रवाना होते हैं, जिससे नियमित ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक होगी।त्योहार के मौके पर रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए राहत भरी साबित हो सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *