Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : सोनी समाज की महिलाओं ने खेली फूलों की होली,...

CG NEWS : सोनी समाज की महिलाओं ने खेली फूलों की होली, गाए फाग गीत

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। महिला सोनी समाज की प्रदेश सचिव सविता गुप्ता ने जानकारी दी कि सोनी समाज की सभी बहनों ने होलाष्टक के प्रथम दिन शिव-हनुमान मंदिर, बैजनाथपारा में सुंदरकांड और फाग गीत के मधुर स्वरों के साथ-साथ फूलों की होली का शुभारंभ किया।

CG NEWS : इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और इस पावन पल का आनंद लिया, जिससे वातावरण में प्रेम और आनंद का संचार हुआ।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष साधना अवधिया, उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता और मीनाक्षी गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुधा सोनी और समस्त कार्यकारिणी सदस्य जैसे ममता अवधिया, आशा सोनी,श्यामा सोनी ज्योति सोनी, अपर्णा सोनी, भारती सोनी उपस्थित थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here