Thursday, August 27, 2026
Home Entertainment मोदी सरकार का तगड़ा एक्शन! इन 5 OTT Apps पर लगाया बैन,...

मोदी सरकार का तगड़ा एक्शन! इन 5 OTT Apps पर लगाया बैन, अश्लील कंटेंट दिखाने का आरोप

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : भारत सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पांच OTT ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह कार्रवाई आईटी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत की है। मंत्रालय का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी फिल्में और वेब सीरीज प्रसारित की जा रही थीं जिनमें बिना किसी ठोस कहानी या सामाजिक संदेश के केवल अश्लीलता और नग्नता परोसी जा रही थी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल स्पेस में नैतिकता और कानूनी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

किन ऐप्स पर लगा बैन?

मंत्रालय के अनुसार, MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu नाम के पांच OTT प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया गया है। इन पर भारतीय कानूनों और सामाजिक मर्यादा के उल्लंघन का आरोप है।

सरकार का कहना है कि इन ऐप्स पर उपलब्ध सामग्री को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं और पहले चेतावनी देने के बावजूद सुधार नहीं किया गया।

Read More : M.P News – इंदौर मेट्रो: अंडरग्राउंड कॉरिडोर के निर्माण को मिली रफ्तार, अप्रैल-मई से शुरू होगी सुरंग खुदाई

इंटरनेट कंपनियों को सख्त निर्देश

सरकार ने जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया सहित सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को आदेश दिया है कि वे इन प्लेटफॉर्म्स की पहुंच तत्काल प्रभाव से बंद करें। अब किसी भी मोबाइल, कंप्यूटर या अन्य डिवाइस पर इन ऐप्स या वेबसाइट्स को एक्सेस नहीं किया जा सकेगा।यह कदम स्पष्ट संकेत देता है कि सरकार नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगी।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

सितंबर 2024 में कई OTT प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन कुछ ने केवल नाम या वेबसाइट बदलकर फिर से आपत्तिजनक सामग्री दिखानी शुरू कर दी। मार्च 2024 में भी पांच ऐप्स को बैन किया गया था, जो बाद में नए रूप में लौट आए।

जुलाई 2025 में सरकार ने 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स को बंद किया था। इनमें ALTBalaji, ULLU, Big Shots App, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite और Gulab App जैसे प्लेटफॉर्म शामिल थे। इन पर अत्यधिक यौन संकेतों, नग्नता और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने के आरोप लगे थे।

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी निभानी होगी। नियमों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here