Urmila Memorial Hospital : आधी रात शव शिफ्ट होने पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में बवाल : परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Urmila Memorial Hospital : रायपुर। राजधानी स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद देर रात विवाद गहरा गया। मृतक राम चरण वर्मा का शव पुलिस द्वारा बिना पूर्व सूचना परिजनों को दिए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पंडरी भेजे जाने से परिजन आक्रोशित हो गए।

Urmila Memorial Hospital : परिजनों का आरोप है कि बिना पंचनामा और बिना जानकारी दिए शव को अस्पताल से गुपचुप तरीके से बाहर ले जाया गया। उनका कहना है कि जब आधी रात को उन्हें इसकी जानकारी मिली, तब तक शव जिला अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। उन्होंने सवाल उठाया कि यह निर्णय किस आधार पर लिया गया और परिवार को विश्वास में क्यों नहीं लिया गया।

Urmila Memorial Hospital : सोमवार सुबह से ही मृतक के परिजन अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका आरोप है कि इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली के कारण राम चरण वर्मा की मौत हुई। बिना सहमति पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू किए जाने से उनका आक्रोश और बढ़ गया है।

Urmila Memorial Hospital : परिजनों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, वे न तो पोस्टमार्टम कराएंगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे। उनका यह भी आरोप है कि प्रशासन निजी अस्पताल प्रबंधन को बचाने का प्रयास कर रहा है।

Urmila Memorial Hospital : वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए जाने के कारण निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए शव को जिला अस्पताल पंडरी भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम पूरी सुरक्षा और वीडियोग्राफी के साथ कराया जाएगा तथा उसकी प्रति परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी।

Urmila Memorial Hospital : स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदर्शन कर रहे कुछ परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर बस के जरिए अन्य स्थान पर भेज दिया। फिलहाल मामला तूल पकड़ता जा रहा है और परिजन निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories