CG NEWS : रायपुर : राजधानी के बाद अब छत्तीसगढ़ के दो और शहरों—बिलासपुर और दुर्ग—में भी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की जाएगी। राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से यह संकेत दिए हैं।
CG NEWS : राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को भिलाई में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में लागू व्यवस्था के बाद अब बिलासपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों में भी कमिश्नरेट प्रणाली शुरू की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार अन्य शहरों में भी इसे चरणबद्ध तरीके से विस्तार दिया जाएगा।
READ MORE : M.P Crime : भोपाल में धर्म परिवर्तन के नाम पर बड़ा रैकेट बेनकाब, गिरोह की सरगना निकलीं दो सगी बहनें
CG NEWS : गृहमंत्री ने बताया कि इस प्रणाली के लागू होने से पुलिस को अधिक प्रशासनिक और कानूनी अधिकार मिलेंगे, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था में सुधार होगा। हालांकि उन्होंने इसके लागू होने की निश्चित तिथि की घोषणा नहीं की, लेकिन इसे सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताया।
CG NEWS : इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस की मेजबानी में 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता की शुरुआत भी हुई। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 27 फरवरी तक चलेगी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और पुलिस की 54 विंगों की 29 टीमें भाग ले रही हैं।
CG NEWS : आयोजन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई प्रथम वाहिनी के कमांडेंट सदानंद कुमार को सौंपी गई है। उद्घाटन समारोह में गृहमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पुलिस बल में खेल गतिविधियां शारीरिक क्षमता के साथ-साथ टीम भावना को भी सुदृढ़ करती हैं।










