Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior ग्वालियर : स्टंटबाजों को टोकना पड़ा भारी, महिला के घर पर पथराव,...

ग्वालियर : स्टंटबाजों को टोकना पड़ा भारी, महिला के घर पर पथराव, वहीं फिल्मी स्टाइल में युवती से डांस, फिर चलाई गोलियां

ग्वालियर: ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित 60 फुटा रोड पर बाइक स्टंट कर रहे युवकों को रोकना एक महिला और उसके परिवार को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, सड़क पर तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट कर रहे युवकों को महिलाओं ने बच्चों को चोट लगने की आशंका जताते हुए रोकने की कोशिश की।

रोकने पर बढ़ा विवाद

महिलाओं द्वारा समझाइश देने पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने के बाद कुछ देर में भीम नगर की ओर से बड़ी संख्या में युवक इकट्ठा होकर मौके पर पहुंच गए।

महिला के घर पर पथराव

आरोप है कि युवकों ने टोकने वाली महिला के घर पर पथराव कर दिया। घटना के दौरान एक महिला ने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया, जिससे मामला और सुर्खियों में आ गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाटीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Read More : M.P News : पुलिस आरक्षक भर्ती मेंआज से ‘फिजिकल टेस्ट’ शुरू, बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई

युवती से डांस कराकर चलाई गोलियां, वीडियो वायरल

ग्वालियर के बेहट थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवली गांव से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने फिल्मी अंदाज में एक युवती से डांस कराया और उसके बाद फायरिंग की।

47 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का 47 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवकों द्वारा हथियार लहराते हुए फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। संबंधित युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

दोनों घटनाओं के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here