Monday, April 13, 2026
37.1 C
Raipur

CG NEWS : दुकानों में सीसीटीवी कैमरे, पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर और कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने के निर्देश

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता / रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर आज पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी द्वारा शहर के सराफा व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सराफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संभावित अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना था।

CG NEWS : एडिशनल एसपी ने बताया कि कल शाम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फुट पेट्रोलिंग कर सराफा व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई थी और उसी क्रम में आज सभी व्यापारियों के साथ विस्तृत बैठक कर आवश्यक सुरक्षा बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि रायगढ़ पुलिस का उद्देश्य केवल घटना के बाद आरोपियों की तलाश करना नहीं बल्कि सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाकर अपराध की संभावनाओं को पहले ही समाप्त करना है।

CG NEWS : बैठक में एडिशनल एसपी ने सराफा व्यापारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन उनका डेटा रिकॉर्ड नहीं हो रहा है, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर कमी है। उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों के अंदर और बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनका नियमित रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकान में पुलिस कंट्रोल रूम, थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से चस्पा करने, चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों से शालीनता पूर्वक चेहरा दिखाने का अनुरोध करने तथा दुकान में कार्यरत कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराने की सलाह दी। जिन प्रतिष्ठानों में निजी सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, उनके संबंध में संबंधित एजेंसी का नाम और विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर सत्यापन कराया जा सके।

CG NEWS : एडिशनल एसपी ने व्यापारियों को निर्देशित किया कि बिना बिल के जेवर बेचने आने वाले अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, क्योंकि पुलिस के लिए सूचना सबसे महत्वपूर्ण होती है और उसके आधार पर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने दुकानों में अग्निशमन उपकरण रखने तथा कर्मचारियों को उनके उपयोग का प्रशिक्षण देने और फायर ब्रिगेड का संपर्क नंबर उपलब्ध रखने की भी सलाह दी। साथ ही व्यापारियों को आपसी समन्वय से सराफा क्षेत्र में निजी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

CG NEWS : बैठक में एडिशनल एसपी ने एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बिंदु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुछ व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के जेवर घर से लाना-ले जाना करते हैं, ऐसे समय में विशेष सावधानी बरतें और एक ही समय एवं एक ही मार्ग का नियमित उपयोग करने से बचें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देना आवश्यक है, क्योंकि सूचना का सत्यापन करना पुलिस का दायित्व है और इससे अपराधों की रोकथाम में मदद मिलती है।

CG NEWS : बैठक के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने व्यापारियों को सलाह दी कि प्रतिष्ठान में कार्य कर चुके पूर्व कर्मचारियों की जानकारी भी पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे उनका बैकग्राउंड सत्यापन किया जा सके। सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने, चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के सुधार तथा तेज रफ्तार बाइक चालकों पर कार्रवाई को लेकर सुझाव दिए गए। इस पर एडिशनल एसपी ने बताया कि शहर के कैमरों का सर्वे कराया जा रहा है और निजी कंपनी के माध्यम से उन्हें सुधारने की प्रक्रिया जारी है, वहीं तेज रफ्तार एवं संदिग्ध वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

CG NEWS : एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —

CG NEWS : “रायगढ़ पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ कर अपराध की संभावनाओं को समाप्त करना हमारी प्राथमिकता है, व्यापारियों के सहयोग से सुरक्षित व्यापारिक वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा”

CG NEWS : बैठक में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर गर्ग, सचिव राहुल सोनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं शहर के प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी उपस्थित रहे। रायगढ़ पुलिस द्वारा व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की इस पहल की सराफा व्यापारियों ने एडिशनल एसपी को पुष्पगुच्छ देकर सराहना की और पुलिस को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories