160 KMPH की स्पीड से दौड़ेगी नमो भारत रैपिड रेल, PM मोदी कल करेंगे उद्घाटन

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 22 फरवरी को नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। यह दिन मेरठ और दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। इस परियोजना से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों का समय बचेगा और यातायात का दबाव भी कम होगा।

देश की सबसे तेज मेट्रो

मेरठ मेट्रो मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 12 स्टेशनों के बीच चलेगी। यह मेट्रो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी, जो इसे देश की सबसे तेज मेट्रो बनाती है। प्रत्येक स्टेशन पर मेट्रो सिर्फ 1 मिनट के लिए रुकेगी।

Read More : Gold Silver Price Hike : हफ्तेभर में सोने-चांदी में बढ़त! अब तक सोना ₹22,000 चढ़ा, चांदी 2.50 लाख पर पहुंची

160 किमी/घंटा की स्पीड से रैपिड रेल

नमो भारत रैपिड रेल सराय काले खां से मेरठ तक चलेगी। ट्रायल के दौरान ट्रेन 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी और 39 मिनट में बेगमपुल पहुंची। हालांकि यह ट्रायल नॉन-स्टॉप था।

अब मेरठ साउथ से आनंद विहार तक 7 स्टेशनों को पार करते हुए 82 किलोमीटर की दूरी करीब 40 मिनट में तय की जा सकेगी। सभी स्टेशनों पर रुकने के बाद यह सफर लगभग 55 मिनट में पूरा होगा।

यात्रियों को बड़ा फायदा

दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के हजारों यात्रियों को इस नई सेवा से सीधा लाभ मिलेगा। तेज, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा से रोजाना आवागमन करने वालों को राहत मिलेगी।यह परियोजना एनसीआर के परिवहन ढांचे को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *