राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर जानलेवा हमला, रैली के मंच पर मारी गईं दनादन तीन गोलियां…

0
233

कोलंबिया | दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया की सियासत उस वक्त दहल गई, जब राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदार मिगुएल उरीबे पर प्रचार के दौरान जानलेवा हमला हुआ। राजधानी बोगोटा में आयोजित एक रैली में जैसे ही उरीबे मंच पर बोलने के लिए खड़े हुए, पीछे से हमलावर ने उनके सिर पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं।

गोली लगते ही उरीबे मंच पर गिर पड़े और मौके पर भगदड़ मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, उनके सिर से खून की धार बहने लगी और पूरा मंच रक्तरंजित हो गया। स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है।

कोलंबियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मिगुएल उरीबे की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। अभी तक हमले के पीछे की मंशा या राजनीतिक साजिश के पहलुओं पर अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे चुनाव से ठीक पहले की सबसे बड़ी हिंसक घटना माना जा रहा है।

इस हमले ने कोलंबिया की राजनीति को झकझोर कर रख दिया है। चुनावी माहौल में बढ़ती असहिष्णुता और राजनीतिक हिंसा पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी नजरें टिक गई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here