Saturday, August 22, 2026
Home International ‘प्लीज स्टैंड अप…’ जब ट्रंप के एक इशारे पर सीट छोड़कर उठे...

‘प्लीज स्टैंड अप…’ जब ट्रंप के एक इशारे पर सीट छोड़कर उठे पाक PM शहबाज, Board Of Peace मीट में हुए जलील

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : अमेरिका में आयोजित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण देते हुए शहबाज शरीफ की ओर इशारा कर कहा, “प्लीज स्टैंड अप।” यह सुनते ही शहबाज अपनी सीट से खड़े हो गए।

इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इसे लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे सामान्य शिष्टाचार बताया, तो कुछ ने शहबाज की आलोचना भी की।

मुलाकात और वायरल वीडियो

कार्यक्रम के बाद ट्रंप और शहबाज शरीफ को आपस में मिलते हुए भी देखा गया। सामने आए वीडियो में दोनों के बीच बातचीत और अभिवादन का दृश्य दिखाई देता है। एक अन्य क्लिप में शहबाज को ट्रंप की ओर हाथ उठाकर अभिवादन करते देखा गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की व्याख्याएं की जा रही हैं।

भारत-पाक संबंधों पर चर्चा

अपने संबोधन में ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत की है।

वहीं शहबाज शरीफ ने ट्रंप की सराहना करते हुए कहा कि उनकी भूमिका से संभावित बड़े संघर्ष को टालने में मदद मिली। उन्होंने ट्रंप को “शांति का आदमी” बताया।

Read More : M.P News : औकात में रहो वाले बयान पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के तेवर जस के तस, बोले- CM ने माफी मांगी तो क्या हो गया यार

सोशल मीडिया पर बहस

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। समर्थक इसे राजनयिक शिष्टाचार का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि आलोचक इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं।अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुई इस छोटी-सी घटना ने राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में चर्चा को जन्म दे दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here