Raipur News: रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Raipur News: पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना खमतराई पुलिस को 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने की सूचना मिली।
Raipur News: पहली कार्रवाई में पुलिस ने भनपुरी स्थित अरोरा धर्मकांटा के पास से आयुष ठाकुर (19) को गिरफ्तार किया। वह धनलक्ष्मी नगर, भनपुरी का निवासी है। उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आयुष पूर्व में भी आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है।
Raipur News: दूसरी कार्रवाई में डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, खमतराई दशहरा मैदान के पास से रोशन सिंह (27) को गिरफ्तार किया गया। वह बुनियाद नगर, भनपुरी का निवासी है। उसके पास से भी एक धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत कार्रवाई की गई है। रोशन पूर्व में शराब के लिए पैसे मांगने और आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है।
Raipur News: तीसरी कार्रवाई में कोल्हान नाला, मेटल पार्क रावांभाठा क्षेत्र से कुलदीप सिंग (18) को पकड़ा गया, जो ग्राम सांकरा थाना धरसीवां का निवासी है। उसके कब्जे से भी एक धारदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 111/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुलदीप भी पूर्व में मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर हथियार लहराकर भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Raipur News: गिरफ्तार आरोपीगण
01. आयुष ठाकुर पिता संतोष ठाकुर उम्र-19 वर्ष पता धनलक्ष्मी नगर भनपुरी रायपुर।
02. रोशन सिंह पिता जितेन्द्र सिंह उम्र 27 वर्ष पता बुनियाद नगर भनपुरी रायपुर।
03.कुलदीप सिंग पिता रिंकु सिंग उम्र 18 वर्ष पता-ग्राम सांकरा थाना धरसींवा रायपुर।













