छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव, सियासी हलचल तेज, 5 मार्च तक नामांकन, 16 मार्च को होगा मतदान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारत निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इनमें छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल हैं। राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते इन सीटों पर चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई है।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 5 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद तय समय-सीमा में जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी, जबकि 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

बीजेपी में संभावित नामों पर चर्चा

भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई नामों की चर्चा सियासी गलियारों में चल रही है। इनमें संयोगिता सिंह जूदेव, सतनामी समाज से जुड़े बालकदास साहेब और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे प्रमुख बताए जा रहे हैं। जूदेव परिवार का क्षेत्रीय प्रभाव, सामाजिक समीकरण और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए पार्टी रणनीति बना सकती है।

Read More : M.P News : इंदौर में 12–15 मार्च तक होगा सनातन प्रीमियर लीग का आयोजन, देशभर के युवाओं की भागीदारी

कांग्रेस खेमे में भी मंथन

कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नाम चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि पार्टी सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधते हुए उम्मीदवारों का चयन कर सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान द्वारा ही लिया जाएगा।

स्थानीय बनाम बाहरी उम्मीदवार का मुद्दा

पिछले राज्यसभा चुनाव में बाहरी नेताओं को भेजे जाने को लेकर कांग्रेस को आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस बार स्थानीय नेताओं को प्राथमिकता देने की मांग तेज है, जिससे चुनावी समीकरण और रोचक हो गए हैं।

बढ़ा सियासी तापमान

राज्यसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर दोनों दलों की आधिकारिक उम्मीदवार सूची और आगामी राजनीतिक रणनीति पर टिकी हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में ब्रह्म मुहूर्त में सजी महाकाल की दिव्य भस्म आरती, भक्तों ने किए अलौकिक दर्शन

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर...

Related Articles

Popular Categories