Thursday, May 21, 2026
31.1 C
Raipur

इंदौर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! फरार आरोपी हसन अली गिरफ्तार, एमडी ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा

इंदौर: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी हसन अली निवासी दौलतगंज, इंदौर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह घटना दिनांक से ही फरार था और उसकी तलाश लगातार जारी थी।

 पहले दो आरोपी हो चुके थे गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पहले ही कासिम खान और रिजवान अंसारी को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके कब्जे से करीब 14 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स जब्त की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामला

पूरे प्रकरण में अपराध क्रमांक 21/2026 के तहत धारा 8/22 और 8/29 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Read More : M.P Crime : छोटी बात पर बड़ा खून! जबलपुर में जलेबी को लेकर विवाद… आदिवासी युवक की चाकू मारकर हत्या

 पूछताछ से सामने आया तीसरे आरोपी का नाम

12 फरवरी 2026 को क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के साथ कासिम खान को पकड़ा था। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अगली कड़ी में रिजवान अंसारी को गिरफ्तार किया गया। रिजवान से पूछताछ के दौरान ही हसन अली का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उसे ट्रेस कर दबोच लिया।

 नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक हसन अली रिपेयरिंग का काम करता है और पांचवीं कक्षा तक शिक्षित है। उससे विस्तृत पूछताछ जारी है और संभावना है कि ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा “हर-हर महादेव”

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल भस्म आरती...

Related Articles

Popular Categories