dhar News : धार : धार जिले के कुक्षी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम तलावड़ी और टकारी, बामन्दा बायड़ी ,मोगरा , भीमपुरा, खेड़ली में लाइमस्टोन फैक्ट्री के सर्वे लिए ड्रिलिंग के लिए प्रशाशन एवं पुलिस के साथ मशीन एवं अमला गांव में पहुंचा था।ग्रामीणों का प्रशासन पर फूटा गुस्सा, चुना पत्थर खदान के सर्वे के लिए पहुंचे थे कंपनी के एवं प्रशासनिक अधिकारी ग्राम तलावड़ी,टकारी में गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी पर कर दिया पथराव।
आपको बता दें कि लाइमस्टोन की खोज के लिए मशीन गांव में पहुंची थी क्षेत्र में कितने क्षेत्रफल में चूना पत्थर है कितनी गहराई तक हे यह जांच की जा रही थी सर्वे हो रहा था इसके लिए कई थानों का बल एहतियात के तौर पर पहुंचाया गया था लेकिन ग्रामीणों के द्वारा इस सर्वे का भारी विरोध किया गया और प्रशासन के विरुद्ध पुलिस के विरुद्ध जमकर आक्रोश देखने को मिला और जमकर पथराव किया गया पुलिस और प्रशाशन के वाहन में तोड़फोड़ की गयी है
।पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के आक्रोश का सामना किया लेकिन लाठियां नहीं भांजी ग्रामीणों के खिलाफ यह एक मानवीय पहलू पुलिस का देखने को मिला ।
फिलहाल बताया जा रहा कि प्रशासन और पुलिस ग्रामीणों से बात करने का प्रयास कर रहे हे उन्हें समझाइश दी जा रही हे
वही जयस के नेता रविराज बघेल भी मौके पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे हे ग्रामीणों से कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कहते नजर आये
आपके यहां यह भी बता दे की धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के द्वारा बाग क्षेत्र में कैंप लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की गई थी ग्रामीणों को बताया गया था कि ग्रामीणों की सहमति से ही कार्य किया जाएगा निजी जमीनों पर कार्य नहीं किया जाएगा जब तक की ग्रामीण सहमति नहीं देते।
dhar News : सर्वे सरकारी जमीन पर किया जा रहा लेकिन ग्रामीण इसका भी विरोध कर रहे हे लेकिन आज जैसे ही पुलिस बल के साथ निजी कंपनी की मशीन लाइमस्टोन के सर्वे के लिए पहुंची ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जमकर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ की गई।













