Raipur Crime : ऑपरेशन निश्चय: तिल्दा नेवरा में युवक गिरफ्तार, 4 लाख से अधिक का मादक पदार्थ बरामद

0
138
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से गांजा, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, आईफोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Raipur Crime : रायपुर पुलिस (ग्रामीण) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 17 फरवरी 2026 को थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 पीसी 3397 से सासाहोली से अंडरब्रिज होते हुए तिल्दा की ओर आ रहा है। युवक के पास काले रंग का पीठू बैग है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा और प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखी गई हैं।

Raipur Crime : सूचना की पुष्टि के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रशांत शुक्ला और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

Raipur Crime : तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 2 किलो 250 ग्राम गांजा, 480 नग प्रतिबंधित नाइट्रोसन टेबलेट, एक आईफोन तथा मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 4,04,500 रुपये आंकी गई है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्ष सोनी (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 22 तिल्दा बस्ती, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 71/26 के तहत धारा 20(बी) एवं 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Raipur Crime : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन निश्चय के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दबाव के चलते तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई, माइक्रो लेवल सर्विलांस और एंड-टू-एंड विवेचना के जरिए अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here