बुरी फंसी अमीषा पटेल! चेक बाउंस केस में गैर-जमानती वारंट, क्या होंगी गिरफ्तार…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल एक बार फिर कानूनी विवादों के कारण सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ष 2017 में हुए एक इवेंट से जुड़े भुगतान विवाद के मामले में मुरादाबाद की अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। बताया जा रहा है कि कई बार समन जारी होने के बावजूद अदालत में पेश न होने पर यह कार्रवाई की गई।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी सफाई

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यह एक पुराना विवाद है और संबंधित व्यक्ति पहले ही समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर पूरी सहमति राशि प्राप्त कर चुका है।
एक्ट्रेस का दावा है कि इसके बावजूद झूठे आरोप लगाकर मामला दोबारा उठाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके वकील शिकायतकर्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की तैयारी कर रहे हैं।

Read More : आज भारत में हो रही Nissan Gravite लॉन्च, Ertiga और Triber को मिलेगी तगड़ी टक्कर

क्या है पूरा विवाद?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुरादाबाद के इवेंट आयोजक ने आरोप लगाया कि 16 नवंबर 2017 को एक शादी समारोह में प्रस्तुति देने के लिए अमीषा पटेल को बुलाया गया था। इसके लिए उन्हें करीब ₹14.50 लाख एडवांस दिए गए थे और ठहरने की व्यवस्था भी की गई थी, लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।

आयोजक का कहना है कि बाद में अभिनेत्री ने रकम लौटाने का आश्वासन दिया, जिसमें से ₹10 लाख नकद लौटाए गए, जबकि शेष ₹4.50 लाख का चेक बाउंस हो गया। इसी भुगतान विवाद के चलते मामला अदालत तक पहुंचा।

अदालत की कार्रवाई और अगली सुनवाई

अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत से कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी पेशी न होने पर अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया। अब इस प्रकरण में 27 मार्च को अगली सुनवाई निर्धारित की गई है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Kerala CPIM Attack Congress: विड़िण्गम प्रोजेक्ट में ₹5400 करोड़ जनता के, लाभ अदाणी को क्यों? माकपा का तीखा हमला

Kerala CPIM Attack Congress: तिरुवनंतपुरम: केरल में विड़िण्गम अंतरराष्ट्रीय...

Badrinath Temple Controversy: बदरीनाथ धाम में चंदा चोरी का सनसनीखेज आरोप, मंदिर समिति अध्यक्ष के पीए पर उठी उंगली

Badrinath Temple Controversy: देहरादून/बदरीनाथ: देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में...

Related Articles

Popular Categories