Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh रीवा : पत्नी के निजी वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार,...

रीवा : पत्नी के निजी वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, दी जान से मारने की धमकी

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी के साथ बिताए निजी पलों के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार विवाह 10 मई 2025 को हुआ था, जिसके बाद से आरोपी पति लगातार दहेज की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था।

अंतरंग वीडियो वायरल कर दी धमकी

पीड़िता के मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दहेज की मांग पूरी नहीं हो सकी। आरोप है कि इसी से नाराज होकर आरोपी ने पति-पत्नी के निजी पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। शिकायत मिलने पर समान थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसके बाद वह फरार चल रहा था।

हथियार लेकर ससुराल पहुंचा आरोपी

फरारी के दौरान 12 फरवरी 2026 को आरोपी धारदार हथियार के साथ मऊगंज जिले के तिलैया गांव स्थित ससुराल पहुंच गया और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और समान थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

Read More : M.P Crime : सिमरिया – गांव में दुष्कर्म के प्रयास से सनसनी! जेल से छूटे दबंग ने फिर किया दुष्कर्म का प्रयास

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने परिवार को दिया भरोसा

सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और परिवार को घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here