C.G News : बोर्ड परीक्षाओं से पहले CM साय का छात्रों को संदेश, कहा- घबराएं नहीं, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है। उन्होंने अपने आत्मीय संदेश में कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होती है, जिसमें उत्साह के साथ हल्का तनाव भी स्वाभाविक है, लेकिन घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है।

“आप अकेले नहीं हैं” – मुख्यमंत्री का भरोसा

मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा का समय आ गया है और वे समझते हैं कि इन दिनों बच्चों के मन में उत्साह के साथ थोड़ा तनाव भी रहता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी विद्यार्थी अकेले नहीं हैं, बल्कि पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि यदि डर महसूस हो रहा है तो यह कमजोरी नहीं, बल्कि अपने भविष्य के प्रति जिम्मेदारी का संकेत है। इसलिए डर को आत्मविश्वास पर हावी न होने दें, क्योंकि पूरे वर्ष की मेहनत, अभ्यास और दोहराव ही इस समय आपकी सबसे बड़ी ताकत बनकर साथ खड़े हैं।

नियमित पढ़ाई, संतुलित दिनचर्या और स्वास्थ्य पर जोर

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों का बार-बार अभ्यास करें और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। पर्याप्त नींद, पौष्टिक भोजन और मानसिक संतुलन को भी सफलता के लिए आवश्यक बताया।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, बारिश के आसार नहीं, रायपुर बना सबसे गर्म शहर, अंबिकापुर में अब भी ठंड

उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा के दिनों में मोबाइल फोन और अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर पूरी ऊर्जा अपने लक्ष्य पर केंद्रित करनी चाहिए। इससे एकाग्रता बढ़ती है और प्रदर्शन बेहतर होता है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन का विश्वास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राएं इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम हासिल करेंगे और अपने परिवार के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Nakti Encroachment: नकटी में बुलडोजर चलने के बाद धरसीवां के कई गांवों में खौफ, आशियाना छिनने का डर

Nakti Encroachment: मोहम्मद याकुब/धरसीवां/रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के...

Dantewada Cyber Crime: केरल से दबोचे गए दो शातिर साइबर ठग, ₹19.50 लाख की की थी धोखाधड़ी

Dantewada Cyber Crime: फकरे आलम खान/बचेली/दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा...

Kondagaon BJP News: उभरते आदिवासी युवा चेहरे रामकुमार कोर्राम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें रिपोर्ट

Kondagaon BJP News: रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव/कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले...

Related Articles

Popular Categories