Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News : धार भोजशाला केस: हाईकोर्ट में सुनवाई टली, 18 फरवरी...

Indore News : धार भोजशाला केस: हाईकोर्ट में सुनवाई टली, 18 फरवरी को होगी अगली अहम सुनवाई

Indore News : इंदौर : धार जिले के चर्चित भोजशाला मामले में आज होने वाली सुनवाई टल गई है। शिवपुरी में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलों की हड़ताल के चलते आज कोर्ट में कार्यवाही नहीं हो सकी। अब 18 फरवरी को अगली सुनवाई होगी, जो इस पूरे विवाद में निर्णायक मोड़ साबित हो सकती है।

 

Indore News : इंदौर हाई कोर्ट की डबल बैंच पर न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और आलोक अवस्थी की खंडपीठ में आज धार भोजशाला मामले की सबसे अहम सुनवाई होनी थी। सुप्रीम कोर्ट के 22 जनवरी के आदेश के बाद, आज ASI को अपनी 98 दिनों की वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट, डिजिटल फोटोग्राफी और महत्वपूर्ण दस्तावेज कोर्ट के पटल पर रखने थे, लेकिन शिवपुरी में हुए वकील हत्याकांड के बाद आज प्रदेश भर के अधिवक्ता काम से विमुक्त हैं, जिसके चलते सुनवाई को 18 फरवरी तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

 

 

Indore News : इस बीच, कोर्ट के बाहर माहौल गरमाया हुआ था। जहां मुस्लिम पक्ष ने एएसआई के सर्वे पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। मुस्लिम पक्ष का दावा है कि सर्वे के दौरान पीछे के रास्ते से पत्थर और मूर्तियाँ लाकर रखी गई हैं और इन्हें रिपोर्ट का हिस्सा बनाया गया है। इसे लेकर उन्होंने विरोध भी किया जिसे जांच के दौरान शामिल नहीं किया गया है इस मामले में मुस्लिम पक्ष एक और याचिका दायर करेगा।

 

 

Indore News : दूसरी तरफ, हिंदू पक्ष अपनी मांग पर अडिग है। हिंदू पक्ष का स्पष्ट दावा है कि एएसआई के पास पर्याप्त प्रमाण हैं कि यह वाग्देवी का मंदिर है। उनकी मांग है कि भोजशाला में नमाज पूरी तरह बंद होनी चाहिए और वहां 24 घंटे हिंदू रीति-रिवाज से पूजा का अधिकार मिलना चाहिए। अब सबकी नज़रें 18 फरवरी पर टिकी हैं। क्या कोर्ट मुस्लिम पक्ष की आपत्तियों को सुनेगा या एएसआई की रिपोर्ट भोजशाला का भविष्य तय कर किया जाएगा?

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here