Monday, August 24, 2026
Home Madhya Pradesh Big Breaking: महिला से सड़क पर बर्बरता, शराबी पति का लिया बदला

Big Breaking: महिला से सड़क पर बर्बरता, शराबी पति का लिया बदला

Big Breaking: महिला से सड़क पर बर्बरता, शराबी पति का लिया बदला
Big Breaking: महिला से सड़क पर बर्बरता, शराबी पति का लिया बदला

Big Breaking: ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 5 में एक महिला के साथ बीच सड़क पर बर्बरता की घटना सामने आई है। सुधा सक्सेना नामक महिला ने शराब के नशे में अपशब्द कहने वाले पड़ोसी युवक दीपू तोमर की पिटाई कर दी। दीपू द्वारा रोजाना शराब पीकर अभद्र व्यवहार करने से परेशान सुधा ने 3 जून की रात उसे सबक सिखाया। लेकिन मामला तब और बिगड़ गया जब दीपू की पत्नी नीलम तोमर को इसकी खबर लगी। नीलम ने गुस्से में सुधा के घर जाकर उसे बाहर खींचा और लात-घूंसे से पीटते हुए सड़क पर बाल पकड़कर घसीट दिया। यह पूरी घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के बाद सुधा सक्सेना शिकायत लेकर थाने पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने महज आवेदन लेकर उन्हें टरका दिया और कोई कार्रवाई नहीं की। जब सुधा को न्याय नहीं मिला तो उन्होंने एडिशनल एसपी हेडक्वार्टर निरंजन शर्मा को सीसीटीवी फुटेज दिखाकर न्याय की गुहार लगाई। एडिशनल एसपी ने फुटेज देखने के बाद हजीरा थाना प्रभारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह मामला महिला सुरक्षा और पुलिस की संवेदनहीनता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here